15 अगस्त को पड़ने वाला स्वतंत्रता दिवस प्रत्येक भारतीय के लिए सबसे गौरवपूर्ण अवसरों में से एक है। इस दिन हम अपने स्वतंत्रता सेनानियों और अपने वीर सैनिकों को याद करते हैं जिनकी बदौलत हम एक आजाद देश में रह पाते हैं।
स्वतंत्रता दिवस इस बात को प्रतिबिंबित करने का भी अवसर है कि हम नागरिकों के रूप में अपने देश के लिए क्या कर रहे हैं।
इस 75 वां स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारी में, जैसलमेर के विद्यार्थियों ने "एक पेड़ स्वतंत्रता के नाम" कार्यक्रम शुरू किया है। इस पहल के तहत, 5000 से अधिक पेड़ लगाए जाएंगे । आप सभी नागरिकों से अनुरोध है कि इस अवसर पर अधिक से अधिक पेड़ लगाएं । "एक पेड़ स्वतंत्रता के नाम" हमारे इस चल रहे कार्यक्रम में हमारी मदद करें और अपनी श्रद्धा के अनुसार हमें आर्थिक सहायता प्रदान करें ताकि हम ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगा सके
"सभी चाहते है कि उनकी कार, स्कूटी, इत्यादि छाया में पार्क हो, परन्तु पेड़ लगाना कोई नहीं चाहते।
ये कैसे दोहरी मानसिकता है। कृपया पेड़ लगाए और इस धरा को सुंदर और हरा-भरा बनाए ”
हमारा आपसे अनुरोध है कि कृपया हमारे मिशन पर अपनी छोटी राशि का योगदान दें, आपका छोटा सा दान हमें प्रदूषण के खिलाफ लड़ने में मदद करता है और हमारे और आने वाली पीढ़ियों के भविष्य को सुरक्षित करता है। ("एक पेड़ स्वतंत्रता के नाम" कार्यक्रम को अपने दोस्तों के साथ व्हाट्सएप पर शेयर करें ताकि वह भी इसमें भाग ले सकें )
INSTAGRAM I'D https://www.instagram.com/plant_tree2.0?r=nametag